Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek

जब देहरादून से मसूरी के लिए मोटर मार्ग नहीं बना था, तब देहरादून शहर के राजपुर रोड (Rajpur Road) से झाड़ीपानी (Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek) होते हुए मसूरी के लिए अंग्रेजो दवारा पहाड़ी से होते हुई जंगल रास्ते का इस्तेमाल किया जाता था। अब इस रास्ते को अकसर पर्यटक और घूमने वाले लोग देहरादून मसूरी ट्रेक (Dehradun Mussoorie Trek) के लिए जानते है।

Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek
Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek

देहरादून का राजपुर गावं (Rajpur village in Dehradun)

देहरादून (Dehradun) के राजपुर गावं (Rajpur Gawn) को अक्सर लोग गावं कम राजपुर रोड (Rajpur Road) के नाम से ज्यादा जानते है। देहरादून से राजपुर जाने वाले सड़क अपने खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। यहाँ से सड़क पर आ सुबह सुबह टहलने भी जा सकते है गर्मियों में अक्सर लोग रात भर यहाँ घूमने आते रहते है।

यह रास्ता देहरादून शहर के उत्तर में 11 किमी की दूरी पर बसा राजपुर गांव जो अंग्रेजो के समय एक संपन्न व्यापारिक बस्ती हुआ करता था। उस दौर में राजपुर गांव ही देहरादून को जौनसार-बाबर, जौनपुर और रवाईं क्षेत्र से जोड़ता था और देहरादून से मसूरी तक पैदल यात्रा भी यहीं से शुरू होती थी।

तब के समय राजपुर में वह सभी सुविधाएं उपलब्ध थीं, जो एक छोटे नगर में होती हैं। यहां प्रार्थना स्थल के अलावा रात्रि विश्राम के लिए एजेंसी होटल, प्रेंस ऑफ वेल्स और कैलेडोनिया होटल मौजूद थे। लेकिन जैसे जैसे देहरादून से मसूरी के लिए मोटर मार्ग बनने पर राजपुर की अहमियत खोती चली गई। और यह देहरादून से मसूरी जाने वाले लोग से दूर होता चला गया।

राजपुर रोड अत्तीत का सुनहरा शहर (Rajpur Road The Golden City of the Past)

सामुदायिक विकास मंत्रालय के ट्रेरर्स ट्रेनिंग सेंटर (जो अब हैदराबाद में हैं) और को-ऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर जैसे केंद्रों की स्थापना से जो नबजीवन राजपुर को न मिल सका, बाद में वह इसे तिब्बती शरणार्थियों के बसने से प्राप्त हुआ। हालांकि, वर्तमान में अब राजपुर भी देहरादून  (Dehradun Trek)की तरह बहुमंजिली इमासतों का शहर बन चुका है।

जैसे जैसे देहरादून शहर का आकार बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे देहरादून के आस पास और राजपुर के जंगल भी गुम होते जा रहे है। अंग्रेजो के शासन काल में जहां राजपुर व्यापारिक बस्ती हुआ करता था अब यहाँ अपने पुराने ऐतिहासिक अस्तित्वा को खोते जा रहा है। एक ज़माने में राजपुर बाहरी पर्यटकों के लिए किसी जन्नत की फ़िजा से काम जगह नहीं था। मसहूर लेखक रस्किन बांड से लेकर देश विदेश के लेखकों ने अपने किताबो में राजपुर गावं का वर्णन लिया है।

देहरादून में इंदरा मार्किट, तिब्बतन मार्किट से लेकर राजपुर रोड में लोग वुडलैंड, नाइके और लेविस जैसे ब्रांडों की खरीदारी के लिए यहां आते हैं! राजपुर रोड, शहर के केंद्र में, शहर की सबसे प्रसिद्ध खरीदारी सड़कों में से एक है। यहां की दुकानें नवीनतम कपड़े आइटम, स्टाइलिश जूते, उत्तम दर्जे का सामान और उपहार देने वाले सामान बेचती हैं। राजपुर रोड का बाजार इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को बेचने के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा, यहाँ असंख्य बड़े और छोटे कैफे और रेस्तरां हैं, जहाँ दुकानदार थका देने वाले खरीदारी की होड़ के बाद आराम से बैठ सकते हैं।

Name of Trek Route Trek Distance (Kms.) Duration of Trek (Day)
Rajpur Road To Mussoorie Trek 21 Km 1 Day
Rajpur Road To Jharipani Trek 15 Km 1 Day
Rajpur Road  To Shikhar Fall, Kairwaan Gao 12 Km 1 Day

देहरादून से झारीपानी मसूरी ट्रेक (Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek)

पहाड़ो की रानी मसूरी उत्तराखंड का एक खूबसूरत हिल स्टेशन (Dehradun Best Hill Station)  है, जहां के नज़ारे और खूबसूरत जलवायु पर्यटकों को हरसाल अपने और आकर्षित करती है। पहाड़ो की रानी मसूरी को कप्तान यंग (Captain Young) द्वारा खोजा गया था जिसने इस जगह को बसाने से लेकर शिकार के क्षेत्र के रूप में इस्तेमाल किया था।

Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek Map
Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek Map

इसके अलावा इसकी ठंडी जलवायु के कारण लोग गर्मी के दिनों में गर्मी और धूल से बचने के लिए भी यहाँ आते हैं। अंग्रेजो के समय मसूरी से झाड़ीपानी (Jharipani) होते हुई जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल देहरादून के आसपास के कस्बों और शहरों ने माल ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल किया। नजदीकी शहरों में से एक राजपुर गावं भी है।

राजपुर गावं से पैदल मसूरी की दूरी लगभग 21 किमी और सड़क मार्ग द्वारा लगभग 32 किमी है। गंतव्य तक पहुँचने के लिए तीन रास्ते हैं- पैदल चलना, एक डंडी में ले जाना और घुड़सवारी। देहरादून से मसूरी ट्रेकिंग (Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek) के लिए अक्सर पर्यटक सुबह ही चलते है इसलिए वह हमेशा अपनी आवश्यक वस्तुओं को ले जाना सुनिश्चित करते है।

देहरादून से मसूरी ट्रेकिंग (Dehradun To Mussoorie Trek)

देहरादून के राजपुर गावं से झाड़ीपानी (Jharipani) और शिखर फॉल (Shikhar Fall) के लिए रास्ते भी इसी ट्रेक में पड़ते है। राजपुर से झाड़ीपानी लगभग 15 किमी और शिखर फॉल 12 किमी की दूरी पर स्थित है। देहरादून से मसूरी ट्रेकिंग (Dehradun To Mussoorie Trek) यात्रा शहंशाह चौक से शुरू होती है जहाँ पर राजपुर के समृद्ध ऐतिहासिक अतीत को दर्शाने वाला एक चिन्ह है। वहां से एक सड़क ऊपर की ओर जाती है, जो ’पंच कांची’ तक जाती है। यहाँ से एक रास्ता झाड़ीपानी (Jharipani) और दूसरा शिखर फॉल (Shikhar Fall) की ओर जाता है।

Dehradun To Mussoorie Trek
Dehradun To Mussoorie Trek

यह स्थान बहुत ही सुंदर और मनोरम है। गंतव्य के बढ़ते चलने पर घाटी पर खड़े होकर आप दांये और नीचे शिखर को देख सकते हैं। यह प्रकृति से घिरा एक खूबसूरत स्थान है, जिसमें प्रकृति, आसमान और घाटियों का अनूठा संगम है। झरने के नीचे जाने से आपको सीमेंट वाली सड़क मिल जाएगी। अब यह ट्रेक पुरे तरह से सीमेंट और कंक्रीट से बनाया गया है लेकिन फिर भी यह थका देने वाले ट्रेको में से एक है यह जितना आसान लगता है उतना है नहीं। जैसे जैसी देहरादून राजपुर से झाड़ीपानी मसूरी का ट्रेक (Dehradun To Jharipani Mussoorie Trek) बढ़ता जाता है ऊँचे घाटियों से देहरादून शहर को पूरा देखा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *